नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी जनहित याचिकाओं पर सुनवाई गुरुवार तक के लिए टाल दी है. जस्टिस मोहना के अस्वस्थ होने और पूरे दिन कोर्ट में नहीं बैठने के कारण यह फैसला लिया गया.
शनिवार के विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और पत्रकारों को हिरासत में लेने और उन पर हमले से जुड़ी सभी याचिकाएं और मेट्रो, रेलवे और सड़कों के बंद होने से जुड़ी अवमानना याचिकाओं की सुनवाई भी गुरुवार तक टाल दी गई है,
वहीं, दिल्ली में 'वोट चोरी' और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ निकाले गए विशाल 'मार्च फॉर डेमोक्रेसी' के बाद विपक्ष ने अपनी आगे की रणनीति को और तेज कर दी है.कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज अपने सरकारी आवास पर INDIA ब्लॉक के सांसदों, सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों और छात्र संगठनों को हाई-टी यानी ‘जलपान’ के लिए आमंत्रित किया है.
इस बीच, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सौरव दास को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में लिया है. सौरव दास अपने कुछ दोस्तों के साथ जंतर-मंतर आए थे. सौरव दास के साथ CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है.
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार को कहा कि वे राजस्थान में अगले 10 दिनों में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन शुरू करेगी. यह प्रदर्शन पुलिस के छात्र कार्यकर्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर हिरासत में लेने, नजरबंद करने और उनके साथ मारपीट करने के खिलाफ होगा.