दिल्ली के मंदिरों में स्वतंत्रता दिवस पर खास तैयारी, कहीं तिरंगी पोशाक में दिखेंगे कान्हा, तो कहीं जलेंगे आजादी के 75 दिये

आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के जश्न की झलक राजधानी के मंदिरों में भी देखने को मिलेगी।

Update: 2022-08-11 01:24 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के जश्न की झलक राजधानी के मंदिरों में भी देखने को मिलेगी। कहीं भगवान की प्रतिमा को तिरंगा रंग की पोशाक पहनाई जाएगी तो कोई मंदिर तिरंगे की रोशनी से जगमग होगा। साथ ही 75 दीयें जलाकर भी आजादी का जश्न मनाया जाएगा। इसको लेकर मंदिर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है।

आजादी के 75 दीये जलाएंगे
यमुना बाजार स्थित हनुमान मंदिर (मरघट वाले बाबा) के पंडित वैभव शर्मा ने बताया कि मंदिर परिसर में आजादी की खुशी को लेकर 75 दीयें जलाएंगे। साथ ही विशेष प्रसाद का वितरण होगा। देश में सुख, शांति और समृद्धि को लेकर विशेष प्रार्थना की जाएगी।
तिरंगा झंडा भी फहराया जाएगा
छतरपुर मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. किशोर चावला ने बताया कि पूरे मंदिर प्रांगण को तिरंगा रोशनी से जगमग किया जाएगा। इसकी झलक 10-11 अगस्त से श्रद्धालुओं को देखने को मिल जाएगी। आजादी के जश्न के मौके पर मंदिर में तिरंगा झंडा भी फहराया जाएगा।
झालर से लेकर फूलों से होगी सजावट
झंडेवाला देवी मंदिर के प्रचार-पसार विभाग प्रमुख नंद किशोर ने बताया कि हर वर्ष 15 अगस्त से एक-दो दिन पहले मंदिर को सजाया जाता है। मंदिर में झालर से लेकर फूलों और लाइट की रोशनी तिरंगा रंग की होती है। कालकाजी मंदिर के महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत ने बताया कि 14 अगस्त को राष्ट्र की सुख, शांति और समृद्धि के लिए विशाल भगवती जागरण आयोजन किया जा रहा है।
तिरंगा रंग की पोषाक पहनेंगे भगवान
द्वारका स्थित इस्कॉन मंदिर में भगवान की प्रतिमा को तिरंगा रंग वाली पोषाक पहनाई जाएगी। प्रसाद में भगवान को जो भोग लगेगा उस रंग का मिष्ठान में तिरंगा वाली झलक होगी।
Tags:    

Similar News