जाति जनगणना पर राहुल गांधी का बयान: "केंद्र बताए, OBC-दलित-आदिवासियों की भागीदारी कितनी है"
New Delhi: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से जाति जनगणना को राष्ट्रीय जनगणना में शामिल करने की समय-सीमा स्पष्ट करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस प्रक्रिया को पूरी तरह समर्थन देती है और सरकार के साथ मिलकर इसे डिज़ाइन करने को भी तैयार है। राहुल गांधी ने बताया कि तेलंगाना ने जाति जनगणना का एक प्रभावी मॉडल पेश किया है जो पूरे देश के लिए एक ब्लूप्रिंट बन सकता है। उन्होंने कहा कि जाति जनगणना के जरिए यह जानना जरूरी है कि OBC, दलित और आदिवासियों की देश में और संस्थाओं में कितनी भागीदारी है। बिहार और तेलंगाना के मॉडल में बड़ा फर्क बताते हुए उन्होंने केंद्र से मांग की कि इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द अमल में लाया जाए।