राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कर रही हैं राष्ट्र को संबोधित
बड़ी खबर
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज (रविवार) को राष्ट्र को संबोधित कर रही हैं। यह राष्ट्रपति के तौर पर राष्ट्र के नाम यह उनका पहला संबोधन है।
राष्ट्रपति के संबोधन का प्रसारण आकाशवाणी के सभी राष्ट्रीय नेटवर्क पर किया जा रहा है। इसके अलावा देश की जनता दूरदर्शन के सभी चैनलों पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संदेश को देखा जा सकता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन शाम 7 बजे से शुरू हुआ। इसे पहले हिंदी में और उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित किया गया।
द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने 25 जुलाई को देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। वह शीर्ष संवैधानिक पद पर आसीन होने वाली सबसे कम उम्र की और पहली आदिवासी हैं। वह ऐसी पहली राष्ट्रपति हैं, जिनका जन्म देश की आजादी के बाद हुआ है।