Delhi दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को लोगों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं और कहा कि सत्य, समानता और सद्भाव पर आधारित उनका संदेश मानवता के लिए मार्गदर्शक रहा है। मोदी ने कहा कि त्याग और ध्यान को समर्पित बुद्ध का जीवन विश्व को सदैव करुणा और शांति के लिए प्रेरित करता रहेगा।