नई दिल्ली: द्वारका में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर चाकू से हमला, घायल युवक अस्पताल में भर्ती

Update: 2022-03-14 15:51 GMT

दिल्ली क्राइम न्यूज़: द्वारका जिले के बिंदापुर इलाके में पुरानी रंजिश में एक हमलावर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक युवक की पिटाई कर दी और उसे चाकू मारकर फरार हो गए। परिवार वालों ने घायल युवक को पास के अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर फरार आरोपितों की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, घायल युवक की पहचान जेजे कालोनी उत्तम नगर निवासी आकाश के रूप मेंं हुई है। रविवार को पुलिस को जेजे कालोनी में एक युवक पर चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल युवक को उसके परिवार वाले अस्पताल लेकर गए हैं। पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची। घायल युवक आकाश का इलाज चल रहा था।

आकाश ने पुलिस को बताया कि इसी इलाके में रहने वाले एक युवक रोहित से काफी दिनों से उसका विवाद चल रहा है। उनके बीच कई बार झगड़ा हो चुका है। रविवार को वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान रोहित अपने दोस्तों के साथ उसके पास आया। सभी ने उसकी पिटाई कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने चाकू निकालकर उसपर हमला कर दिया और सभी फरार हो गए। पुलिस फरार रोहित और उसके सहयोगियों की तलाश कर रही है।

Tags:    

Similar News