दिल्ली: दिल्ली के ख्याला में महिला की संदिगध हालत में मौत, मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया
दिल्ली क्राइम न्यूज़: ख्याला इलाके में एक महिला की संदिगध हालत में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मायके वालों ने ससुराल वालो पर हत्या करके मामले को खुदकुशी देने की कोशिश की है। पुलिस को मौके पर से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक मृतक महिला की पहचान खुश्बू के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ छपरा बिहार में रहती थी। उसके पिता बबन साहा ने पुलिस को बताया कि 12 दिसंबर 2016 को ख्याला गांव में रहने वाले सोनू से बेटी की शादी की थी। सोनू प्राईवेट नौकरी करता है। 26 मार्च की सुबह 11 बजकर 38 मिनट पर सोनू का फोन आया। जिसने कहा कि अपनी बेटी को समझा लो,नहीं तो गलत स्टेप ले लूंगा। उसको उस समय कुछ समझ में नहीं आया। लेकिन बाद में जब सोनू ने फोन कर बताया कि तुम्हारी बेटी की मौत हो गई। खुश्बू को शादी के एक डेढ साल बाद से उसका पति और अन्य परिवार वाले दहेज के लिये प्रताडि़त किया करते थे। इस बारे में बेटी अपनी मां को हर बार बताया करती थी। जिससे वह परेशान भी हो गए थे।
बेटी के सवा दो साल और छह महीने के दो बेटे हैं। बेटी के ससुर ने बताया था कि पति पत्नी में किसी बात को लेकर पिछले कुछ समय से खटपट चल रही थी। जिसके कारण तुम्हारी बेटी ने खुदकुशी कर ली है। उसको यकीन है कि ससुराल वालों ने उसकी बेटी की हत्या की है। जब भी उसका भाई और रिश्तेदार बेटी से मिलने जाते थे। पति उसको मिलने नहीं दिया करता था।