New Delhi.नई दिल्ली। बांग्लादेशियों के साथ-साथ दिल्ली पुलिस ने अब राष्ट्रीय राजधानी में रोहिंग्याओं के खिलाफ भी अपना अभियान तेज कर दिया है। यूएनएचसीआर कार्ड रखने वाले रोहिंग्याओं को भी अब भारत छोड़ना होगा।

गृह मंत्रालय ने रोहिंग्याओं को दिल्ली से म्यांमार भेजने में दिल्ली पुलिस की मदद के लिए तटरक्षक बल और वायुसेना समेत कई केंद्रीय एजेंसियों को जिम्मेदारी सौंपी है। सभी को एक-दूसरे के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करने को कहा गया है। इसके बाद एक हजार से ज्यादा रोहिंग्याओं की पहचान की गई है। इनमें से 43 रोहिंग्याओं को समुद्र के रास्ते म्यांमार भेजा जा चुका है।


Tags: