दिल्ली नगर निगम ने कर्मचारियों के वेतन व पेंशन का 547.88 करोड़ रुपए किया जारी, जानिए पूरी खबर

Update: 2022-06-21 06:07 GMT

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली नगर निगम ने पूर्वकालिक तीनों निगमों के एकीकरण के पश्चात पहली बार सभी श्रेणी के अधिकारियों व कर्मचारियों का एक माह का वेतन एवं सेवानिवृत कर्मचारियों की पेंशन के लिए राशि जारी कर दी है। निगम प्रशासन ने कहा है कि निगम के ठोस और कुशल वित्तीय प्रबंधन के कारण यह संभव हो पाया है। निगम का भरसक प्रयास है कि आंतरिक राजस्व का सतत संवर्धन हो ताकि विकास के कार्य किये जा सके व वेतन तथा पेंशन समयबद्ध तरीके से दिया जा सके। पहली बार सभी वर्ग के कर्मचारियों एवं पेंशनरों का भुगतान एक साथ हो रहा है।

दिल्ली नगर निगम ने एक माह के वेतन की मद में 404 करोड़ रूपए एवं पेंशन की मद में 143.88 करोड़ रुपए जारी किए हैं। इस प्रकार से निगम द्वारा कुल 547.88 करोड़ रूपए जारी किए गए हैं, जिसमे से लगभग 300 करोड़ रूपए दिल्ली सरकार द्वारा दिए गए तथा बाकि 247.88 करोड़ रूपए का भुगतान निगम ने अपने आंतरिक राजस्व से किया है। हालांकि निगम के पूर्वकालीन उत्तरी व पूर्वी निगम के शिक्षकों का कहना है कि अभी भी उनका 1 व 4 महीने का वेतन बकाया है। 

Tags:    

Similar News