नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1407 नए मामले सामने आए हैं. वहीं दो संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई है. दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर घटकर 4.72 फीसदी हो गई है. अब दिल्ली में एक्टिव केसों की संख्या 5,955 पहुंच गई है. दिल्ली में शुक्रवार को 1656 नए मामले मिले थे और संक्रमण दर 5.3 फीसदी थी.


Tags: