गोलियों की आवाज से गूंजा इलाका, क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में बदमाशों से भिड़ी
देर रात क्राइम ब्रांच और एक बदमाश के बीच मुठभेड़
गोलियों की आवाज से गूंजा इलाका, क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में बदमाशों से भिड़ी
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में देर रात क्राइम ब्रांच और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। मयूर विहार से अक्षरधाम जाने वाले रास्ते पर पुलिस और आरोपी के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। हालांकि इस मुठभेड़ में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को आरोपी के इलाके में आने का इनपुट मिला था. इसके बाद टीम ने मयूर विहार से अक्षरधाम जाने वाले लूप के पास ट्रैप लगाया. जैसे ही बदमाश की मूवमेंट की जानकारी मिली, पुलिस टीम ने उसे घेर लिया. पुलिस के मुताबिक, बदमाश ने बचने की कोशिश की और इस दौरान फायरिंग हुई. जवाब में क्राइम ब्रांच की टीम ने भी गोलियां चलाईं. कई राउंड फायरिंग के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया. हालांकि, बदमाश को गोली नहीं लगी.
पकड़ा गया आरोपी मेरठ का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस को शक है कि उसका आपराधिक रिकॉर्ड है और वह दिल्ली में हुई कई गंभीर वारदातों में शामिल रहा है. आरोपी पर दिल्ली के छावला इलाके में फायरिंग के अलावा हत्या की वारदातों में शामिल होने के आरोप हैं. फिलहाल क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी दिल्ली में किस मकसद से आया था और उसके साथ कोई और बदमाश भी इस नेटवर्क में शामिल है या नहीं. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी है. मामले में आगे की जांच जारी है.