हादसा : मां ने चार वर्षीय बेटी के साथ कालिंदी कुंज फ्लाईओवर से यमुना में लगाई छलांग

कालिंदी कुंज फ्लाईओवर से एक महिला ने अपनी चार वर्ष की बच्ची के साथ शुक्रवार सुबह यमुना में छलांग लगा दी।

Update: 2022-02-19 01:22 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कालिंदी कुंज फ्लाईओवर से एक महिला ने अपनी चार वर्ष की बच्ची के साथ शुक्रवार सुबह यमुना में छलांग लगा दी। सूचना मिलने के बाद बचाव टीम ने मां रजनी (32) और बेटी परीक्षा की तलाश की। देर शाम तक दोनों का पता नहीं चला। रात होने के कारण बचाव कार्य को रोक दिया गया था। कालिंदी कुंज थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी ईशा पांडेय के अनुसार शुक्रवार सुबह 6.42 बजे सूचना मिली कि मां-बेटी ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। वहां पर छह वर्ष की एक बच्ची दिव्यांशी ने बताया कि वह परिवार के साथ सेक्टर-126 नोएडा में रहती है। उसकी मां रजनी छोटी बहन परीक्षा को लेकर यमुना नदी में कूद गई है। इसके बाद दमकल विभाग व कैट्स एंबुलेंस को मौके पर बुलाया गया।
मां-बेटी को तलाशने के लिए बचाव कार्य चलाया गया। गोताखोरों की मदद ली गई। बैराज से पानी के बहाव को भी रुकवाया गया। देर शाम तक मां-बेटी का पता नहीं लगा था। जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार रजनी की वर्ष 2012 में रामानंद पाठक से शादी हुई थी। रामानंद ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी रजनी सुबह छह बजे अपने घर से दोनों बच्चियों को लेकर निकली थी। रजनी का पिता व भाई आदि पटना, बिहार में रहते हैं। रजनी के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
Tags:    

Similar News

-->