शराब पीकर 16 वर्षीय नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

Update: 2022-07-15 07:54 GMT

नई दिल्ली: तीनों आरोपी और पीड़ता ने महिपालपुर से शराब खरीदी। तीनों लड़कों और पीड़ित लड़की ने एक साथ शराब पी। इसके बाद वो लोग एक सुनसान जगह गए जहां कार में दो लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म की घिनौनी वारदात ने एक बार फिर दिल्ली के दामन पर दाग लगा दिया है। रात के अंधेरे में दिल्ली से गाजियाबाद तक सड़कों पर दौड़ती कार में 16 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। निर्दयता इतनी कि आरोपी हैवानों ने बच्ची को पहले तो शराब पिला दी और फिर अप्राकृतिक यौन शोषण करते रहे। आरोपियों ने न केवल बच्ची के जिस्म को तार-तार कर दिया, बल्कि बड़ी बेशर्मी के साथ पूरी घटना को मोबाइल में कैद भी करते रहे।

पीड़िता की शिकायत के बाद वसंत विहार पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बच्ची ने बताया कि वह वसंत विहार की रहने वाली है और कक्षा 10 की छात्रा है। बीते छह जुलाई की रात को वह अपनी दोस्त के घर से लौट रही थी। इसी दौरान वसंत गांव बाजार के पास उसे दो अनजान लड़के मिले, जिन्होंने उसे साथ घूमने का प्रस्ताव दिया।

लड़की के हां करने पर उनका एक अन्य साथी अपनी वैगन आर कार लेकर आया, जिसमें बैठकर चारों लोग घूमने निकल पड़े। कार से चारों महिपालपुर पहुंचे, जहां से उन्होंने शराब खरीदी। तीनों लड़कों और पीड़ित लड़की ने एक साथ शराब पी। इसके बाद वो लोग एक सुनसान जगह गए जहां कार में दो लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस के मुताबिक आठ जुलाई को सुबह चार बजे के करीब उन्हें एसजे अस्पताल से पीसीआर कॉल आई। अस्पताल से बताया गया कि जिन्होंने कॉल करवाई है वो अपनी बच्ची को लेकर अस्पताल आए हैं। उनकी 16 साल की बेटी के साथ तान लड़कों ने छेड़छाड़ की है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और लड़की की मेडिकल जांच कर वसंत विहार थाने में पोक्सो एक्ट व आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि 23, 25 और 35 वर्षीय तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही वैगन आर कार भी बरामद कर ली गई है।


Tags:    

Similar News

-->