टाइटन टाटा ग्रुप की दूसरी कंपनी बन गई, स्टॉक में रिकॉर्ड तेजी से Titan ने यह मुकाम हासिल किया

टाइटन टाटा ग्रुप (Tata Group) की दूसरी कंपनी बन गई, जिसने 2 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप को पार किया

Update: 2021-10-07 05:38 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। टाइटन कंपनी लिमिटेड (Titan Co Ltd) गुरुवार को नया इतिहास रच दिया. टाइटन टाटा ग्रुप (Tata Group) की दूसरी कंपनी बन गई, जिसने 2 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप को पार किया. स्टॉक में रिकॉर्ड तेजी से Titan ने यह मुकाम हासिल किया. आज के कारोबार में बीएसई पर टाइटन का शेयर 10 फीसदी उछाल के साथ 2,361.45 के रिकॉर्ड नए हाई पर पहुंच गया. रिकॉर्ड हाई पर शेयर के पहुंचने पर कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 2,10,180.30 करोड़ रुपये हो गया. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) इस उपलब्धि को हासिल करने वाली टाटा ग्रुप की पहली कंपनी है.

बुधवार को टाइटन ने सितंबर तिमाही में मांग में मजबूत सुधार की सूचना दी और इसके अधिकांश डिवीजनों में बिक्री या तो पूर्व-महामारी के स्तर से ऊपर या करीब पहुंच गई है.


Tags:    

Similar News