सोयाबीन के कीमतों में हुई बढोतरी, किसानों ने भविष्य में और अच्छी दरें मिलने की उम्मीद जताई
soybean price :लातूर कृषि उपज मंडी समिति में सोयाबीन का इस सीजन की सबसे ज्यादा रेट मिल रहा है. इस समय 7,300 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बिक रहा है. किसनों कहना है कि आगे और भी दाम में बढ़ोतरी की उम्मीद है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पिछले कुछ दिनों से कृषि क्षेत्र में सोयाबीन (soybean)के दाम बढ़ने की चर्चा है.अब सोयाबीन के भाव में तेजी का सिलसिला जारी है.पिछले 10 दिनों में सोयाबीन की कीमतों में 1,000 रुपये का इजाफा हुआ है साथ ही इसके और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है.बढ़ती दरों ने बाजार के सारे समीकरण बदल दिए हैं.लातूर कृषि उपज मंडी समिति (Latur Agricultural Produce Market Committee)में इस सीजन की सबसे ज्यादा दरें देखने को मिली हैं.सोयाबीन की कीमत 7,300 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है.वही मंडी में पहले सोयाबीन की 18 से 20 हजार बोरी की आवक सीधे 30 हजार बोरी हो गई है इसके बावजूद, व्यापारी भविष्य में उच्च दरों की भविष्यवाणी कर रहे हैं.वही विशेषज्ञों का कहना है कि अब यहा देखना होगा कि किसान इस दर पर सोयाबीन बेचते या स्टॉक करने का फैसला करेगा.