- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- जरा हटके
- /
- VIDEO: दुल्हन ने केक...

x
Dulha Dulhan Stage Kalesh Video: शादी के मंच पर दूल्हा-दुल्हन के बीच हुई तकरार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. मामला एकदम फिल्मी है, जहां दुल्हन ने केक खाने से मना किया और गुस्साए दूल्हे ने ऐसा कदम उठा लिया कि, पूरा माहौल ही गरमा गया. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) और Instagram पर जमकर वायरल हो रहा है. @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया यह वीडियो महज़ 24 सेकंड का है, लेकिन इसमें जो हुआ उसने हज़ारों लोगों का ध्यान खींच लिया है.
यहां देखें वीडियो
दुल्हन ने मोड़ा मुंह, दूल्हे ने फेंका केक
शादी की रौनक के बीच, दुल्हन पहले स्टेज पर केक काटती है और प्यार से दूल्हे को अपने हाथों से खिलाती है. कैमरे की ओर पोज़ देकर वह पूरे रीति-रिवाज़ निभाती नजर आती है, लेकिन जब दूल्हे की बारी आती है, तो माहौल ही बदल जाता है. दूल्हा जैसे ही केक लेकर दुल्हन (bride refuses cake video) की ओर बढ़ता है, वह अपना चेहरा दूसरी ओर कर लेती है और फिर शाही कुर्सी पर बैठ जाती है. यह हरकत दूल्हे को बिल्कुल रास नहीं आती. गुस्से में तमतमाए दूल्हे ने हाथ में पकड़ा केक दुल्हन के ऊपर फेंक दिया और इसके बाद केक टेबल पर लात मारकर स्टेज से नीचे उतर गया. वीडियो यहीं पर खत्म हो जाता है, लेकिन इंटरनेट पर चर्चाएं शुरू हो जाती हैं.
वीडियो ने मचाया इंटरनेट पर बवाल
इस वायरल क्लिप को 25 हजार से अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं और 500 से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. कमेंट सेक्शन में लोगों ने मज़ेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं. वीडियो (groom angry wedding video) देख चुके एक यूजर ने लिखा, भाई का ईगो शादी से बड़ा था. दूसरे यूजर ने कहा, एक दिन तो मिला था खुशी मनाने का, उसमें भी गुस्सा आ गया. तीसरे यूजर का कमेंट था, केक की बेइज्जती कर दी यार. कुछ लोगों ने इसे हास्यास्पद बताया, तो कुछ ने कहा कि शादी जैसे मौके पर ऐसा व्यवहार करना बचकाना है.
TagsVIDEOदुल्हन ने केक खानेइनकारदूल्हेBride refuses to eat cakegroomजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





