भारत

बादल फटने के बाद आया जलजला, डराने वाला मंजर

jantaserishta.com
25 Jun 2025 3:16 PM IST
बादल फटने के बाद आया जलजला, डराने वाला मंजर
x
वीडियो सामने आया.
कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ज़िले की सैंज घाटी में बादल फटने की घटना सामने आई है. इस घटना के बाद इलाके में जीवा नाले में तेज़ सैलाब आ गया, जिससे आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया गया है.
स्थानीय प्रशासन के अनुसार पार्वती नदी भी उफान पर है. हालांकि अब तक किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है, लेकिन एहतियातन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है.
प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें मौके पर निगरानी बनाए हुए हैं. स्थानीय निवासियों से अपील की गई है कि वह नदी-नालों के किनारे न जाएं और मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान दें. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक हल्की से मध्यम बारिश और कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है.
बता दें कि हिमाचल समेत कई राज्यों में मानसून का कहर जारी है. उधर, गुजरात के 26 जिलों में भारी बारिश से हालात बिगड़े हुए हैं. भारी बारिश के चलते तीन जिलों में रेड अलर्ट है. मौसम विभाग ने अलर्ट किया है कि सूरत के साथ-साथ गुजरात के अन्य हिस्सों में अभी राहत मिलने वाली नहीं है. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story