- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- जरा हटके
- /
- VIDEO: शख्स ने...

x
Pakistani man dances to Nimbooda Nimbooda: सोशल मीडिया (social media) पर इन दिनों एक पाकिस्तानी शख्स (Pakistani man dance video) का वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachchan) के आइकॉनिक गाने (iconic song) 'निंबूड़ा-निंबूड़ा' पर जबरदस्त डांस कर रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, शख्स ने अपने जोरदार डांस से महफिल ही लूट ली है. दरअसल, हाल ही में पाकिस्तानी डांसर अहसान रज़ा (Ahsan Raza) के डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें वह ऐश्वर्या राय बच्चन के 'निंबूड़ा निंबूड़ा' (Nimbooda Nimbooda) पर शानदार परफॉर्मेंस (dance performance) देते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग उनके डांस की नफासत और खूबसूरत एक्सप्रेशन्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
पाकिस्तानी शख्स का डांस वीडियो
लाहौर (Lahore) के इस डांस आर्टिस्ट (dance artist) ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर अपना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मरून पठानी कुर्ता-पायजामा (maroon Pathani kurta-pyjama) पहने नजर आ रहे हैं. उनकी नपी-तुली स्टेप्स, तेज़ फुटवर्क और ग्रेसफुल एक्सप्रेशन्स ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. 1999 में रिलीज हुई फिल्म "हम दिल दे चुके सनम" (Hum Dil De Chuke Sanam) के इस सुपरहिट गाने (Bollywood hit song) में ऐश्वर्या राय बच्चन ने जिस आत्मीयता और जोश के साथ परफॉर्म किया था, अहसान रज़ा ने भी उसे पूरी शिद्दत के साथ निभाया. सोशल मीडिया यूज़र्स का कहना है कि उन्होंने इस गाने को एक नया रंग दे दिया है.
यहां देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर फैन्स ने दी जबरदस्त प्रतिक्रिया
इस वीडियो को देखने के बाद लोग शख्स के डांस की तारीफों के पुल बांध रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "मैंने अब तक का सबसे बेहतरीन डांस देखा है." वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "आपकी डांसिंग स्टाइल और एक्सप्रेशन्स कमाल के हैं." एक और यूजर ने लिखा, "इतनी खूबसूरती और सहजता से किया गया डांस पहले कभी नहीं देखा." वहीं, एक दर्शक ने मज़ाकिया अंदाज में पूछा, "कितने लोगों ने इस वीडियो को दो बार से ज्यादा देखा है?"
'निंबूड़ा निंबूड़ा' की लोकप्रियता अब भी बरकरार
"निंबूड़ा निंबूड़ा" बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय गानों में से एक है, जिसे सालों बाद भी लोग उतने ही प्यार से देखते और सुनते हैं. ऐश्वर्या राय बच्चन की इस यादगार परफॉर्मेंस ने इस गाने को अमर बना दिया. अब अहसान रज़ा की यह खूबसूरत डांस प्रस्तुति भी इस गाने के चाहने वालों के लिए एक नई और अनोखी याद बन गई है. इंटरनेट की प्रतिक्रिया को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने इस गाने में अपनी एक अलग छाप छोड़ दी है.
TagsVIDEOशख्स'निंबूड़ा निंबूड़ा' गानेडांसइंटरनेट पर मचा तहलकाman'Nimbuda Nimbuda' songdancecreated a stir on the internetजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsBharat NewsSeries of NewsToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





