भारत

गजब है भाई! ऑटो चालक ने नियमों की अनदेखी करते हुए 18 सवारियों को बैठाया, पुलिस ने रोका तो रह गई हैरान

jantaserishta.com
17 Feb 2025 1:25 PM IST
गजब है भाई! ऑटो चालक ने नियमों की अनदेखी करते हुए 18 सवारियों को बैठाया, पुलिस ने रोका तो रह गई हैरान
x
देखें वीडियो.
झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक ऑटो में दर्जन भर से अधिक सवारियां बैठी थीं. ऑटो में इतनी सारी सवारियां देखकर पुलिस भी चकरा गई. जब उसने एक-एक कर गिनना शुरू किया तो पता चला कि इस फोर सीटर ऑटो में ड्राइवर सहित कुल 19 लोग बैठे थे.
वायरल वीडियो में एक फोर सीटर ऑटो नजर आ रहा है, जिसमें एक साथ 19 लोगों को बैठाया गया था. इसे पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा था. यह हाइवे पर बेधड़क फर्राटा भर रहा था. फिलहाल, पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ यातायात नियमों के तहत एक्शन लिया है. साथ ही सख्त हिदायत भी दी है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना बीते शनिवार की रात की है जब झांसी की बरुआसागर थाना पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी. चेकिंग के दौरान पुलिस को एक फोर सीटर ऑटो नजर आया. जब पुलिस ने उसे रोका तो अंदर का दृश्य देख दंग रह गई, क्योंकि उसमें सवारियां ठूंस-ठूंस कर भरी हुई थीं.
ऐसे में पुलिस ने ऑटो में बैठी सवारियों को एक-एक कर उतारना शुरू किया, तब जाकर पता चला ऑटो में पांच-सात नहीं बल्कि 19 लोग सवार थे. जिसके बाद पुलिस ऑटो को थाने ले आई और चालक के खिलाफ कानूनी एक्शन लिया.
मामले में क्षेत्राधिकारी टहरौली ने बताया कि 15 फरवरी की रात्रि में थाना बरुआसागर पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी. इस दौरान एक ऑटो पकड़ा गया है, जिसमें 19 सवारियां भरी हुई थीं. नियमों के उल्लंघन पर ऑटो चालक के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है. साथ ही लोगों से अपील की गई है कि इस तरह से जान जोखिम में डालकर यात्रा ना करें.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story