जरा हटके

कानपुर में ड्राइवर बना डॉक्टर मरीजों को लिखता रहा दवाइयां वीडियो वायरल

nidhi
17 Sept 2026 3:03 PM IST
कानपुर में ड्राइवर बना डॉक्टर मरीजों को लिखता रहा दवाइयां वीडियो वायरल
x
डॉक्टर की कुर्सी पर बैठा ड्राइवर वीडियो वायरल

कानपूर : उत्तर प्रदेश के कानपुर से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी अस्पताल में कथित तौर पर एक ड्राइवर डॉक्टर की भूमिका में मरीजों को देखते और दवाइयां लिखते नजर आया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है।मामला कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय एवं ट्रॉमा सेंटर से जुड़ा बताया जा रहा है।

डॉक्टर की जगह मरीजों को देखता दिखा ड्राइवर
जानकारी के अनुसार, इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. रामकेश किसी काम से अस्पताल में मौजूद नहीं थे। इसी दौरान ओपीडी में एक व्यक्ति मरीजों से उनकी समस्या पूछता और पर्चे पर दवाएं लिखता नजर आया। आरोप है कि यह व्यक्ति अस्पताल में ड्राइवर के पद पर तैनात था।
वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन में हलचल मच गई। वीडियो में व्यक्ति मरीजों से बातचीत करता और उनकी बीमारी के बारे में जानकारी लेता दिखाई दे रहा है।
मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
मरीजों की सुरक्षा पर उठे सवाल
डॉक्टर की अनुपस्थिति में किसी अन्य व्यक्ति द्वारा मरीजों को दवा लिखना स्वास्थ्य नियमों के लिहाज से गंभीर मामला माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, मरीजों को दवा देने से पहले योग्य चिकित्सक की सलाह जरूरी होती है।
प्रशासन कर रहा जांच
अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच कराने की बात कही है। जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि ड्राइवर ने किस परिस्थिति में मरीजों को देखा और क्या कार्रवाई की जाएगी।स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी मामले पर नजर रखी जा रही है।
Next Story