भारत
स्कूल वैन का LIVE वीडियो, पेड़ से टकराकर 4 फीट नीचे गिरी
jantaserishta.com
17 Sept 2026 1:19 PM IST

x
बाल-बाल बचे बच्चे.
नई दिल्ली: यूपी में गाजियाबाद के प्रताप विहार में गुरुवार सुबह बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन हादसे का शिकार हो गई. यह हादसा सेन चौक के पास करीब 7:30 बजे हुआ. वैन में डीएवी स्कूल जाने वाले चार बच्चे सवार थे. गनीमत रही कि पूरी वैन पलटने के बाद भी किसी बच्चे को चोट नहीं आई. हादसे के बाद बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचाया गया और उनके परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया.
जानकारी के मुताबिक, 35 साल का पल्लव वैन नंबर DL 12 CJ 8912 चला रहा था. जो कि बाईपास, थाना क्रॉसिंग का रहने वाला है. सुबह वह प्रताप विहार स्थित डीएवी स्कूल में पढ़ने वाले चार बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए निकला था.
सेन चौक के पास पहुंचते ही अचानक वैन का बैलेंस बिगड़ गया. इससे पहले की चालक कुछ संभाल पाता, वैन सड़क से नीचे आ गई. हादसा होते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई. सबसे पहले लोगों का ध्यान वैन में सवार बच्चों की तरफ गया.
वैन में सवार चारों बच्चों की उम्र करीब 13 से 14 साल बताई गई है. राहत की बात रही कि हादसे में किसी भी बच्चे को चोट नहीं लगी.सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और बाद में उन्हें स्कूल पहुंचाया गया. बच्चों के परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे. बच्चों के सुरक्षित होने की जानकारी मिलने के बाद राहत की सांस ली.
जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुई वैन डीएवी स्कूल की अधिकृत वैन नहीं थी. बच्चों के परिजनों ने आपस में मिलकर उन्हें स्कूल लाने-ले जाने के लिए इस निजी वैन की व्यवस्था की थी. फिलहाल हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है. चारों बच्चे सुरक्षित हैं और उन्हें स्कूल पहुंचा दिया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





