- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- जरा हटके
- /
- पानी में मस्ती करता...

x
Viral Video: रिश्ता चाहे दोस्ती का हो या फिर भाई-बहन का, इस रिश्ते में हम एक-दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताते हैं और जमकर मौज-मस्ती करते हैं. यह ऐसा रिश्ता है, जिसमें प्रैंक और हंसी-मजाक होना आम बात है. खेलने-कूदने से लेकर अनगिनत शरारतें करने तक, जैसी कई यादें हम अपने दोस्तों या भाई-बहनों के साथ बनाते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक मनमोहक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दो युवा हाथी (Elephants) चिलचिलाती गर्मी के बीच पानी में उतरकर मौज-मस्ती करते नजर आ रहे हैं. हाथी (Elephant) जिस तरह से एक-दूसरे के साथ मस्ती कर रहे हैं, उसे देखकर आप भी अपना दिल उनकी अटखेलियों पर हार जाएंगे.
इस वीडियो को @susantananda3 ने एक्स पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- खुशहाल युवा जीवन जीने में कभी देर नहीं होती... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 8.2k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- आंखों के लिए शानदार ट्रीट, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- सुंदर… मनभावन…
चिलचिलाती गर्मी के बीच पानी में मस्ती करते दो हाथी
It's never too late to have a happy young life…. pic.twitter.com/Gln7vfDHzq
— Susanta Nanda (@susantananda3) April 18, 2025
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दो हाथी चिलचिलाती गर्मी में राहत पाने के साथ-साथ अटखेलियां करने के लिए पानी में उतरे हुए हैं. ये दोनों हाथी अपनी सूंड से एक-दूसरे के साथ मस्ती करते हैं और गर्मी में पानी के भीतर काफी देर तक शरारत करते हैं. इसके बाद दोनों मस्ती करते-करते पानी से बाहर आते हैं. दो युवा हाथियों की मस्ती का यह मनमोहक वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और इसे बार-बार देखा जा रहा है.
Tagsपानी में मस्ती करता दिखादो हाथीवायरल हुआ VIDEOTwo elephants were seen having fun in the waterVIDEO went viralजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





