- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- जरा हटके
- /
- जंगल में बाघ के शावकों...

x
Adorable Tiger Cubs Playing Kabaddi In Wild: जंगल में बाघ के शावकों को कबड्डी खेलते देखना किसी सपने से कम नहीं. रिटायर्ड IFS अधिकारी और पूर्व PCCF (Wildlife) सुशांत नंदा द्वारा शेयर किया गया एक प्यारा और दिल को छू लेने वाला वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को X (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर करते हुए लिखा गया है, 'हमारे जंगल में इससे सुंदर दृश्य कोई नहीं हो सकता. यह एक सच्चा आनंद है.'
क्या है वीडियो में खास? (tiger cubs viral video)
वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन नन्हे बाघ के शावक जंगल के खुले क्षेत्र में एक-दूसरे के साथ उछलते-कूदते मस्ती कर रहे हैं, जैसे इंसानी बच्चे कबड्डी खेलते हैं. कुछ दूरी पर उनकी मां आराम से लेटी हुई है और अपने बच्चों को शांत नजरों से देख रही है, मानो उन्हें खेलने की इजाज़त दे रही हो. यह वीडियो लाखों बार देखा जा चुका है और हजारों लोगों ने इसे पसंद किया है.
यहां देखें वीडियो
No sight can beat this from our forest. Sheer bliss 💕 pic.twitter.com/OJfzpKAf78
— Susanta Nanda IFS (Retd) (@susantananda3) June 19, 2025
बाघ के शावकों ने दिखाई मस्ती (tiger cubs playing kabaddi)
एक यूज़र ने मज़ाक में लिखा, बच्चे कबड्डी खेल रहे हैं और मां रेफरी बनी बैठी हैं. जीवन भर याद रखने लायक नज़ारा. दूसरे यूज़र ने लिखा, धन्यवाद सुशांत नंदा जी, ऐसे सुंदर पल साझा करने के लिए. भगवान हमारे वन्यजीवों की रक्षा करें. एक और यूज़र ने इंसानी और बाघिन मां में तुलना करते हुए लिखा, बाघिन मां बच्चों को उछलने-कूदने दे रही है, इंसानी मां होती तो अब तक डांट देती कि एक-दूसरे पर क्यों चढ़ रहे हो.
Tagsजंगलबाघशावकमस्तीवीडियोjungletigercubfunvideoजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





