भारत

मौत का LIVE वीडियो...ढाबे में जा घुसी तेज रफ्तार कार

jantaserishta.com
1 July 2025 2:21 PM IST
मौत का LIVE वीडियो...ढाबे में जा घुसी तेज रफ्तार कार
x
देखें वीडियो.
हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर होटल में घुस गई और चार लोगों को कुचल दिया. जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, यह घटना होटल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.
घटना एनएच-9 की बताई जा रही है. फिलहाल घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
सीसीटीवी में हादसे का खौफनाक मंजर दिख रहा है. होटल में बाहर रोज की तरह चहल-पहल है. इस दौरान कुछ लोग बाहर खड़े थे और शायद किसी का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार आई और 4 लोगों को कुचल दी. कार के होटल में घुसते ही अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि 3 अन्य बुरी तरह घायल हो गए.
घायलों को इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती काराया गया है. पुलिस ने बताया कि जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के राजा जी हवेली होटल के पास एक हादसा हो गया. जहां एक तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को कुचल दिया. जिससे एक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story