- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- जरा हटके
- /
- शख्स ने देसी जुगाड़ से...

Man Converts Bori Into Bag With Use Of Rope: आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया ऐसे देसी जुगाड़ से भरा पड़ा है, जो लोगों के काम को आसान बना देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बोरी से बैग बनाता नजर आ रहा है. महज 20 सेकंड की इस वीडियो को अब तक करीब 3 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं और यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है.
सबसे सस्ता और टिकाउ जुगाड़
इस वायरल Reel को इंस्टाग्राम यूजर @mr_umesh0018 ने पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया, Just New Bag. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आम सी पीली बोरी को कुछ रस्सियों की मदद से ऐसा बांधा गया है कि वह एक टिकाऊ और सस्ता बैग बन जाता है. ये तरीका इतना आसान और समझदारी भरा है कि लोग इसे असली 'देसी टेक्नोलॉजिया' कहकर तारीफ कर रहे हैं.
यहां देखें वीडियो
रस्सी-बोरी और दिमाग का तड़का
वीडियो की शुरुआत में शख्स बोरी के एक किनारे को रस्सी से कसता है, फिर दूसरे सिरे को भी मजबूती से बांधता है. तीनों हिस्सों को जोड़ने के लिए वह पहले से रस्सी का एक लॉक तैयार करता है. वीडियो के अंत में वह इसे कंधे पर टांगकर चलता है और यही साधारण बोरी अब बन जाती है एक कामचलाऊ बैगपैक. इस वीडियो को न सिर्फ लाखों लोगों ने देखा है, बल्कि 4 लाख से ज्यादा यूजर्स ने लाइक भी किया है. वहीं, 450 से ज्यादा कमेंट्स में लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कोई इसे गरीबों के लिए उपयोगी हैक बता रहा है, तो कोई स्कूल बैग न खरीद पाने की मजबूरी में इसे विकल्प मान रहा है.
देसी हैक से बना शानदार बैग
वीडियो देख चुके एक यूजर ने लिखा, हम बच्चों के लिए बैग नहीं खरीद पा रहे हैं, स्कूल शुरू हो गए हैं, यही तरीका अपनाते हैं. दूसरे ने चुटकी लेते हुए लिखा, अब बैग कंपनियों को डर लगना चाहिए. बोरी से बैग बनाने का ये देसी जुगाड़ न केवल वायरल हो चुका है, बल्कि यह दिखाता है कि कैसे सामान्य चीजों से जरूरत का समाधान निकाला जा सकता है. यह वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि देसी इनोवेशन की कोई सीमा नहीं.





