- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- जरा हटके
- /
- शख्स ने बच्चों संग...
जरा हटके
शख्स ने बच्चों संग 'छैंया छैंया' पर किया ऐसा धांसू डांस, जमकर वायरल हुआ VIDEO
Shubhra Nandy
28 Jun 2025 1:52 PM IST

x
Man Chaiyya Chaiyya dance video with children: बॉलीवुड के आइकॉनिक गाने 'छैंया छैंया' पर एक शख्स द्वारा बच्चों के साथ किया गया डांस परफॉर्मेंस इंटरनेट पर छा गया है. यह वीडियो इंस्टाग्राम यूज़र the_baba__ द्वारा शेयर किया गया, जिसमें वह काले ब्लेज़र और हैट में माइकल जैक्सन स्टाइल में डांस करते नजर आ रहे हैं. उनका एनर्जी से भरपूर डांस और बच्चों के साथ एकदम टाइट कोरियोग्राफी ने लोगों का दिल जीत लिया है. अब तक इस वीडियो को 1.9 करोड़ से ज़्यादा बार देखा जा चुका है.
इस गाने को पहली बार 1998 में फ़िल्म 'दिल से' में शाहरुख़ ख़ान और मलाइका अरोड़ा पर एक चलती ट्रेन की छत पर फिल्माया गया था. उस समय भी यह गाना धमाल मचा चुका था और अब इतने सालों बाद इसका ग्राउंड वर्जन भी लोगों को उतना ही पसंद आ रहा है. वीडियो को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के बीच, इस गाने की ओरिजिनल कोरियोग्राफर फराह ख़ान ने भी इस पर रिएक्शन दिया है. फराह ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, Wowwwwwww, जो अपने आप में एक बड़ा अप्रूवल माना जा रहा है.
यहां देखें वीडियो
फराह खान के अलावा, दिशा पाटनी की बहन और पूर्व भारतीय सेना अधिकारी खुशबू पाटनी ने भी वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा, आप भांगड़ा करते हो? Fab is the word. बच्चों को ट्रेन करने का तरीका कमाल का है. वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों का प्यार उमड़ पड़ा है. एक यूज़र ने लिखा, सबसे अच्छी बात यह है कि उन्होंने बच्चों को बहुत अच्छे से ट्रेन किया है. वहीं, एक अन्य ने कहा, ये है असली कंटेंट, न कोई फ़िल्टर, न दिखावा. बस मस्ती और एनर्जी.
लोग इस डांस वीडियो को old-school Bollywood vibes और रियल टैलेंट की मिसाल बता रहे हैं. बच्चों के साथ इस तरह का परफॉर्मेंस तैयार करना आसान नहीं होता, लेकिन इस वीडियो ने यह दिखा दिया कि जुनून और मेहनत से कुछ भी संभव है. यह वीडियो एक बार फिर यह साबित करता है कि जब डांस दिल से किया जाए, तो वह सीधे दिलों तक पहुंचता है, चाहे वह 1998 हो या 2025.
Tagsशख्सबच्चों संग 'छैंया छैंया'धांसू डांसजमकर वायरलVIDEOMan'Chaiya Chaiya' with childrenamazing danceviralजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





