- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- जरा हटके
- /
- शख्स ने मगरमच्छ की पीठ...

x
Crocodile Attacks On Guy Sitting On Him Video: इंटरनेट पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति मगरमच्छ के साथ खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है. यह वीडियो न केवल रोमांच से भरपूर है, बल्कि अंत में जो होता है, वह हर किसी को झकझोर कर रख देता है. @naturehuntdiaries नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट की गई इस रील को अब तक 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 9,000 से अधिक लोग इसे लाइक कर चुके हैं. वहीं, कमेंट सेक्शन में 200 से भी ज्यादा प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं.
मगरमच्छ ने दिखाया असली रंग
वीडियो की शुरुआत एक शांत माहौल से होती है, जहां एक व्यक्ति मगरमच्छ के पास जाकर स्टंट करना शुरू करता है. वह बड़ी ही हिम्मत से मगरमच्छ की पीठ पर चढ़ जाता है और उसके मुंह के पास जाकर छड़ी घुमाते हुए कुछ सेकंड तक स्टंट करता है. मगरमच्छ शुरुआत में पूरी तरह शांत नजर आता है, जैसे वह उस इंसान की हरकतों को नजरअंदाज कर रहा हो, लेकिन जैसे ही शख्स मगरमच्छ की पीठ से नीचे उतरता है, तुरंत मगरमच्छ अपना असली रूप दिखाता है. वह तेजी से पलटता है और आदमी के पैर को अपने मुंह में पकड़ने की कोशिश करता है. यह पल इतना डरावना होता है कि जिसने भी देखा, उसकी सांसें थम गईं. शुक्र है कि व्यक्ति की प्रतिक्रिया बेहद तेज होती है और वह खुद को तुरंत पीछे खींचते हुए मगरमच्छ के हमले से बच निकलता है.
यहां देखें वीडियो
बाल-बाल बची जान
यह पूरा वीडियो करीब 20 सेकंड का है, लेकिन इसका असर ऐसा है कि लोग दोबारा देखने से खुद को रोक नहीं पा रहे. वीडियो में दो मगरमच्छ दिखाई देते हैं और शख्स उनके ठीक बीच स्टंट कर रहा होता है. यह दृश्य जितना रोमांचक है, उतना ही जोखिम भरा भी. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर मिलाजुला रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, मगरमच्छ ने शायद डाइट शुरू की है, वरना आज तो लंच पक्का था. दूसरे ने लिखा, भाई मगरमच्छ से तेज निकला. तीसरे यूजर ने कहा, शुक्र है किस्मत साथ थी, नहीं तो ये आखिरी स्टंट हो सकता था. यह वीडियो एक बार फिर ये साबित करता है कि जंगली जानवरों के साथ कोई भी स्टंट या मजाक गंभीर खतरे में बदल सकता है. ऐसे करतब करते समय सावधानी और प्रोफेशनल ट्रेनिंग बेहद ज़रूरी होती है.
Tagsशख्समगरमच्छ की पीठबैठ किया ऐसा स्टंटदेखें VIDEOThe man did such a stunt sitting on the back of a crocodilewatch the VIDEOजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





