- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- जरा हटके
- /
- OMG: मगरमच्छ के साथ...

x
Rocodile Viral Video: जंगल में रहने वाले खूंखार शिकारी जानवरों से अक्सर दूसरे जानवर खौफजदा रहते हैं, इसके साथ-साथ इंसान भी ऐसे जानवरों से काफी डरते हैं. शेर, बाघ, तेंदुआ जैसे खूंखार शिकारी जानवरों की तरह ही पानी में रहने वाले मगरमच्छ (Crocodile) को भी बेहद खतरनाक शिकारी माना जाता है, जो खतरनाक जानवरों (Animals) को पल भर में मौत के घाट उतारने की ताकत रखता है. ऐसे में भला इंसान इन मगरमच्छों के बीच जाने की हिमाकत कैसे कर सकता है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो (Viral Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नदी के भीतर एक शख्स मगरमच्छ को सीने से लगाकर ठुमके लगाता हुआ नजर आ रहा है. यह नजारा लोगों के होश उड़ा रहा है.
इस वीडियो को @fishing.tribe नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है और लोग इस पर कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- अमेरिका के फ्लोरिडा में ही दिखेगा ऐसा नजारा. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- दोनों कितने क्यूट लग रहे हैं, जबकि तीसरे यूजर ने लिखा है- मगरमच्छ भी सोच रहा होगा, मुझे मजाक समझ लिया है
नदी में मगरमच्छ के साथ डांस करने लगा शख्स
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स नदी में खड़ा है और उसके बगल में एक खूंखार मगरमच्छ तैर रहा है. यहां हैरान करने वाली बात तो यह है कि पानी के दैत्य को देखकर वहां से भागने के बजाय शख्स उसे अपने सीने से लगा लेता है और डांस करने लगता है. इस दौरान मगरमच्छ भी उसका साथ देता है और दोनों की इस अनोखी केमेस्ट्री को देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है. कई लोगों का मानना है कि यह वीडियो अमेरिका के फ्लोरिडा का है.
TagsOMGमगरमच्छडांस करता दिखा शख्सVIDEO देख हैरान हुए लोगa person was seen dancing with a crocodilepeople were surprised to see the videoजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





