भारत

डरावना LIVE वीडियो, आंधी में छप्पर के साथ तिनके की तरह उड़ गए बच्चे

jantaserishta.com
22 May 2025 12:00 PM IST
डरावना LIVE वीडियो, आंधी में छप्पर के साथ तिनके की तरह उड़ गए बच्चे
x
देखें वीडियो.
सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में तेज आंधी और तूफान ने भारी तबाही मचाई. मंगलवार को जिले के बंडा ब्लॉक के गोरा खुर्द गांव में एक विचलित कर देने वाला वाकया सामने आया, जहां तेज आंधी में एक कच्चे मकान का छप्पर उड़ गया और उसके साथ दो बच्चे भी हवा में उड़ गए. गनीमत रही कि दोनों बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
दरअसल, प्रदेश के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से तेज हवाएं और बारिश का दौर जारी है. बुधवार शाम को भी मौसम अचानक बदला और तेज आंधी शुरू हो गई. सागर में हुई इस प्राकृतिक मार में अमोल नागवंशी के कच्चे मकान का छप्पर तेज हवा के झोंके में उड़ गया.
अमोल अपने बच्चों के साथ घर में थे और छप्पर के उड़ने का डर होने के कारण सभी उसे पकड़कर नीचे खींचने की कोशिश कर रहे थे. तभी हवा के एक जोरदार झोंके ने छप्पर को उड़ा दिया र दो बच्चे छप्पर के साथ घर के बाहर हवा में उड़ते चले गए.
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह एक चमत्कार ही था कि बच्चे सुरक्षित बच गए. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और वायरल वीडियो ने इस तूफान की भयावहता को सबके सामने ला दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story