जरा हटके

भारतीय युवक का जापान ट्रिप वीडियो वायरल, ‘Doraemon’ की यादों में खोए लोग

Gulabi Jagat
10 May 2026 10:32 PM IST
भारतीय युवक का जापान ट्रिप वीडियो वायरल, ‘Doraemon’ की यादों में खोए लोग
x

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारतीय युवक जापान जाकर अपने बचपन की यादों को फिर से जीता हुआ नजर आ रहा है। यह वीडियो इंस्टाग्राम यूज़र ‘sarthaksachdevva’ ने शेयर किया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो में युवक जापान के उन स्थानों पर जाता है, जिन्हें उसने बचपन में मशहूर एनीमे सीरीज़ ‘Doraemon’ में देखा था। वह वहां ‘डोरेमोन’ के घर, स्कूल और गलियों को दिखाता है और भावुक होकर बताता है कि उसे ऐसा लग रहा है जैसे वह सीधे कार्टून की दुनिया में पहुंच गया हो।


युवक वीडियो में कहता है कि वह भारत से लगभग 6000 किलोमीटर दूर सिर्फ अपने बचपन के सपने को पूरा करने जापान आया है। वह ‘डोरेमोन’ के स्कूल और उन गलियों को दिखाता है जहां किरदार ‘नोबिता’ को दिखाया जाता था।

‘Doraemon’ को 1969 में फुजिको एफ. फुजियो ने बनाया था और यह एक रोबोटिक बिल्ली की कहानी है जो भविष्य से आकर एक लड़के की मदद करती है।इस वीडियो को अब तक करीब 24 लाख लाइक्स और हजारों कमेंट्स मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोग अपनी बचपन की यादें साझा कर रहे हैं और वीडियो को भावनात्मक बता रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि यह वीडियो उन्हें उनके पुराने दिनों की याद दिलाता है और वे भी ऐसे ही अनुभव जीना चाहते हैं।

Next Story