जरा हटके

मगरमच्छ ने इम्पाला पर किया अटैक, देखें VIDEO

Triveni
22 Jun 2025 3:57 PM IST
मगरमच्छ ने इम्पाला पर किया अटैक, देखें VIDEO
x
Crocodile Attacks Impala Drinking Water In Lake Fight: जंगल में हर दिन जीवन और मौत के बीच जंग चलती रहती है. इंसानी दुनिया में जहां पानी पीते वक्त किसी को डिस्टर्ब न करने का नियम होता है, वहीं जंगल में ऐसे कोई नियम नहीं होते. ऐसा ही एक खौफनाक और हैरान कर देने वाला वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक मगरमच्छ (Crocodile) पानी पी रहे इम्पाला (Impala) पर घात लगाकर जानलेवा हमला करता नजर आ रहा है.
मगरमच्छ ने जैसे ही किया अटैक
यह वीडियो करीब 12 सेकंड का है, लेकिन इसे देखने के बाद रोंगटे खड़े हो जाते हैं. क्लिप की शुरुआत में एक इम्पाला नदी के किनारे आराम से पानी पीता नजर आता है, तभी अचानक पानी के अंदर छिपा मगरमच्छ बिजली की गति से बाहर निकलता है और सीधे इम्पाला पर हमला बोल देता है. उसका अटैक इतना तेज होता है कि इम्पाला को बचने का मौका तक नहीं मिलता.
यहां देखें वीडियो

नदी में घात लगाए बैठा शिकारी
हालांकि, इम्पाला अपनी जान बचाने की पूरी कोशिश करता है और एक बार वह मगरमच्छ के चंगुल से निकलने में भी कामयाब हो जाता है, लेकिन यह जंग ज्यादा देर तक नहीं टिकती. मगरमच्छ, जो पानी का असली शिकारी और राजा कहलाता है, अपने शिकार को पकड़ने पानी से बाहर तक आ जाता है. आखिरकार, ताकतवर मगरमच्छ जीत जाता है और इम्पाला को अपनी जान गंवानी पड़ती है.
इम्पाला की हिम्मत के सामने भी मगरमच्छ की ताकत
यह वीडियो न केवल खौफनाक है, बल्कि यह दिखाता है कि जंगल में हर वक्त खतरा मंडराता रहता है और वहां सिर्फ मजबूत ही टिक पाता है. इम्पाला देखने में भले ही हिरण जैसा लगे, लेकिन असल में यह अफ्रीका में पाया जाने वाला एक खास प्रजाति का एंटीलोप है. इसके सिर पर बिना शाखाओं वाले स्थायी सींग होते हैं, जबकि हिरण के सींग हर साल झड़ते हैं. यही कारण है कि इम्पाला और हिरण में बड़ा अंतर होता है, जिसे अक्सर लोग समझ नहीं पाते. यूजर्स को यह वीडियो बेहद रोमांचक लग रहा है. सोशल मीडिया पर लोग कमेंट्स में अपनी हैरानी और दुख दोनों जाहिर कर रहे हैं.
Next Story