जरा हटके

VIDEO: शख्स ने मगरमच्छ की पूंछ को खींचा, फिर...जो हुआ

Triveni
22 Jun 2025 1:49 PM IST
VIDEO: शख्स ने मगरमच्छ की पूंछ को खींचा, फिर...जो हुआ
x
Crocodile Attacks on Man: सोशल मीडिया पर एक खतरनाक और चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स मगरमच्छ जैसे खूंखार जानवर से ऐसी हरकत कर बैठता है, जो जानलेवा साबित हो सकती थी. वीडियो में शख्स मगरमच्छ की पूंछ खींचने की कोशिश करता है, लेकिन जैसे ही मगरमच्छ को यह एहसास होता है, वह पलटकर तेज़ी से हमला कर देता है. यह नज़ारा देख हर कोई दंग रह गया.
खतरनाक स्टंट देख सहम गए लोग
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @therealtarzann नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और वीडियो में नजर आने वाला शख्स है माइक होल्स्टन, जो जंगल और जानवरों के साथ खतरनाक वीडियो बनाने के लिए मशहूर है. माइक अक्सर सांप, बाघ और मगरमच्छ जैसे खतरनाक जानवरों के बेहद करीब जाता है और ऐसे वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करता है. यही कारण है कि उसके लाखों फॉलोअर्स हैं.
यहां देखें वीडियो

खूंखार ने पलटकर किया ऐसा हमला
ताज़ा वीडियो में माइक पानी में आराम से बैठे एक मगरमच्छ के पास पहुंचते हैं. वो चुपचाप मगरमच्छ की पूंछ को पकड़ने की कोशिश करता है और जैसे ही वह पूंछ को ऊपर उठाता है, मगरमच्छ पलटकर बेहद आक्रामक अंदाज़ में हमला कर देता है. गनीमत रही कि माइक तुरंत पीछे हट गया और कुछ इंच के फासले से उसकी जान बच गई. अगर वह एक सेकंड भी देर करता, तो हादसा जानलेवा हो सकता था.
लोग बोले- ये बहादुरी नहीं बेवकूफी है
इस हैरान कर देने वाले वीडियो पर अब तक 60 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. लोगों ने इस पर जमकर रिएक्शन दिए हैं. एक यूजर ने लिखा, ये बहादुरी नहीं, मूर्खता है. दूसरे ने कहा, इस बार बच गए, अगली बार जान भी जा सकती है. एक और यूजर ने मजाक में लिखा, मगरमच्छ बोला- आज मूड नहीं है भाई. यह वीडियो एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि क्या सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में लोग अपनी जान की कीमत भूल जाते हैं? खतरनाक स्टंट करना और उसे पब्लिक प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करना जहां एक तरफ रोमांचक लगता है, वहीं दूसरी तरफ ये जान जोखिम में डालने जैसा है.
Next Story