विश्व

नहीं रहा दुनिया का सबसे ताकतवर बॉडीबिल्डर, हार्ट अटैक बनी वजह, एक दिन में खाता था इतने लोगों का खाना

jantaserishta.com
13 Sept 2024 3:30 PM IST
नहीं रहा दुनिया का सबसे ताकतवर बॉडीबिल्डर, हार्ट अटैक बनी वजह, एक दिन में खाता था इतने लोगों का खाना
x
एक दिन में 16,500 कैलोरी लेते थे। वो दिन में 7 बार खाते थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि इतना खाना 7 लोगों के लिए भी काफी है।
नई दिल्ली: सेहत बनाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। इन दिनों जिम, प्रोटीन जैसी चीजों का भी खूब प्रचलन है। फिट बॉडी को लेकर क्रेज बढ़ रहा है, लेकिन इसके लिए अप्राकृतिक चीजों का सेवन खतरनाक भी हो सकता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जो किसी को भी चौंकाने वाला है। दुनिया के सबसे मशहूर बॉडी बिल्डर कहे जाने वाले इलिया येफिमचिक का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। उनकी उम्र महज 36 साल थी और बेहद फिट शरीर दिखता था। इसके बाद भी उन्हें हार्ट अटैक होना चौंकाता है।
दुनिया भर में लोग उनकी मौत पर हैरानी जता रहे हैं और जिम, प्रोटीन आदि पर भी कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं। खासतौर पर फिटनेस को लेकर एक सनक पर चर्चा हो रही है कि आखिर फिट दिखना और अंदरुनी तौर पर फिट होने में कितना अंतर है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार इलिया येफिमचिक को 6 तारीख को हार्ट अटैक किया था और वह कोमा में चले गए थे। उन्हें तत्काल अस्पताल में एडमिट कराया गया, लेकिन सघन उपचार के बाद भी 11 सितंबर को उनकी मौत हो गई। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक इलिया को हार्ट अटैक आने के बाद पत्नी ने एंबुलेंस को कॉल किया और गाड़ी आने तक वह उन्हें सीपीआर देने की कोशिश करती रहीं।
इसके बाद भी उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। अंत में उन्हें हेलिकॉप्टर के जरिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। अन्ना ने बेलारूस के स्थानीय मीडिया से कहा कि मैं उनके लिए प्रार्थना करती रही, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अन्ना ने कहा, 'मैं उनके लिए लगातार प्रार्थना कर रही थी। बीते दो दिनों से उनका हार्ट फिर से धड़कने लगा था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। इसकी वजह थी कि वह ब्रेन डेड हो चुके थे।' अन्ना ने कहा कि हम दुनिया भर में अपने शुभचिंतकों को दुआओं और संवेदनाओं के लिए धन्यवाद देते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story