विश्व

World News : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 24 साल बाद उत्तरी कोरिया की धरती पर

Ritik Patel
19 Jun 2024 1:01 PM GMT
World News : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 24 साल बाद उत्तरी कोरिया की धरती पर
x
World News : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 24 साल बाद उत्तरी कोरिया की धरती पर हैं। इससे पहले वो साल 2000 में तानाशाह के देश पहुंचे थे, तब उनकी मेजबानी किम जोंग उन के पिता ने की थी। इस बार भी पुतिन के भव्य स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। Kim Jong उन खुद एयरपोर्ट पर पुतिन को रिसीव करने पहुंचे। तानाशाह ने पुतिन के स्वागत में रेड कार्पेट बिछाया और गले लगकर अभिवादन किया। यही नहीं किम पुतिन को कार तक छोड़ने भी आए और उनकी रवानगी के बाद ही वहां से निकले। पुतिन के भव्य स्वागत का अंदाजा इसी बात से लगा लीजिए कि रूसी राष्ट्रपति के पोस्टर उत्तरी कोरिया की सड़कों पर दिखाई दिए। गगनचुंबी इमारतों से होकर पुतिन का काफिला निकला और उत्तरी कोरिया की सड़कों का नजारा दुनिया ने पहली बार देखा। व्लादिमीर पुतिन औऱ तानाशाह किम जोंग उन की दोस्ती की झलक दुनिया ने पिछले साल सितंबर में भी देखी थी, तब
north korea
के तानाशाह किम हरे रंग की ट्रेन पर सवार होकर हजारों किलोमीटर का सफर तय करके Russia पहुंचे थे। किम अर्से बाद विदेशी धरती पर पहुंचे थे। अब तक के कार्यकाल में किम सिर्फ पांच बार विदेशी धरती का दौरा कर चुके हैं। उससे पहले साल 2018 में किम ने चीन का दौरा किया था।
उत्तरी कोरिया की सड़कों का दिखा नजारा- जब व्लादिमीर पुतिन उत्तरी कोरिया पहुंचे तो उनका स्वागत करने खुद किम जोंग उन रेड कार्पेट पर खड़े थे। पुतिन का गर्मजोशी से स्वागत हुआ, किम उन्हें कार तक छोड़ने आए। फिर जब पुतिन का काफिला गुजरा तो सड़कों पर पुतिन के पोस्टर नजर आए। ऐसा शायद ही पहली बार होगा जब तानाशाह की धरती पर किसी और नेता के पोस्टर लगे हों। एक इमारत पर लगे बैनर पर लिखा था, ‘हम रूसी संघ के राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं। इस दौरान उत्तरी कोरिया की सड़कें भी दिखीं। पुतिन का काफिला गगनचुंबी इमारतों के बीच गुजरा। फिर पुतिन होटल पहुंचे।

खबरों के अपडेट के लिए जुड़े रहे जनता से रिश्ता पर |

Next Story