विश्व

नए वैरिएंट 'ओमीक्रोन' से दहशत में दुनिया, दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर कई देशों ने लगाई रोक

Renuka Sahu
27 Nov 2021 1:35 AM GMT
नए वैरिएंट ओमीक्रोन से दहशत में दुनिया, दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर कई देशों ने लगाई रोक
x

फाइल फोटो 

घातक कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के सामने आने के बाद दुनिया में दहशत फैल गई है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। घातक कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के सामने आने के बाद दुनिया में दहशत फैल गई है। यूरोपीयन यूनियन के देशों ने सात अफ्रीकी देशों से यात्रा को निरस्त करने का आग्रह किया है। इस क्रम में कनाडा और अमेरिका ने भी सात दक्षिण अफ्रीकी देशों पर यात्रा के लिए रोक लगा दी है। ब्रिटेन, इटली और इजरायल समेत कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका, लेसेटो, बोत्सवाना, जिम्बाब्वे, मोजांबिक, नाबिया और इस्वातिनी के लिए उड़ानें बंद कर दी हैं। नीदरलैंड समेत और कई देश इसी तरह के उपाय करने पर विचार कर रहे हैं। जर्मनी भी इन देशों के लिए उड़ानों पर पाबंदी लगा सकता है।

जापान ने कहा है कि शुक्रवार के बाद से इन देशों से आने वाले लोगों को सरकारी क्वारंटाइन सेंटरों में 10 दिन अनिवार्य रूप से रहना होगा। इस दौरान उनकी तीन बार कोरोना जांच भी की जाएगी। दक्षिण अफ्रीका से आने वाले यात्रियों में बोस्तवाना और हांगकांग में यह वैरिएंट पाया गया है। इजरायल में भी मलावी से आए एक व्यक्ति को इससे संक्रमित पाया गया है। इस व्यक्ति को कोरोना रोधी वैक्सीन की दोनों डोज भी लगाई जा चुकी थी। गंभीर होते हालात को देखते हुए और भी कई देशों में इस वैरिएंट को आने से रोकने के लिए कई तरह के उपाय किए जा रहे हैं।
संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी WHO ने नए वैरिएंट को 'ओमीक्रोन' नाम दिया है। इस घातक वैरिएंट को रोकने के लिए कई देशों ने सख्त कदम हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस नए वैरिएंट को अत्यधिक संक्रामक वैरिएंट की श्रेणी में रखा है। साथ ही इसे 'ओमीक्रोन' नाम भी दिया है।
Next Story