विश्व

विश्व : भूकंप के झटकों से फिर हिली धरती, जानें ताजा अपडेट

Sarita
25 Sept 2025 9:20 AM IST
विश्व : भूकंप के झटकों से  फिर हिली धरती, जानें ताजा अपडेट
x
विश्व: दक्षिण अमेरिकी देश वेनेज़ुएला के उत्तर-पश्चिमी राज्य ज़ुलिया में बुधवार (24 सितंबर) देर रात एक शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप के कारण घबराए लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.2 मापी गई। कोलंबिया में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र मेने ग्रांडे शहर से लगभग 24 किलोमीटर दूर था।
मेने ग्रांडे देश के सबसे महत्वपूर्ण तेल उत्पादक क्षेत्र, माराकाइबो झील के पास स्थित है। संचार मंत्री फ्रेडी नानेज़ ने कहा कि ज़ुलिया के साथ-साथ बारिनास में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए, जहाँ 3.9 और 5.4 तीव्रता के भूकंप आए। खास बात यह है कि फिलहाल किसी नुकसान की खबर नहीं है।
Next Story