विश्व

विश्व बैंक ने रूस और बेलारूस में अपने सभी परियोजनाओं को रोका, ब्लिंकेन बोले- पुतिन का युद्धकोष खत्म हो गया

Renuka Sahu
3 March 2022 1:17 AM GMT
विश्व बैंक ने रूस और बेलारूस में अपने सभी परियोजनाओं को रोका, ब्लिंकेन बोले- पुतिन का युद्धकोष खत्म हो गया
x

फाइल फोटो 

कीव पर कब्जे की जंग निर्णायक मोड़ पर आ गई है। 64 किलोमीटर लंबा रूसी सैन्य काफिला कीव के बाहर कब्जा जमाए हुए हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कीव पर कब्जे की जंग निर्णायक मोड़ पर आ गई है। 64 किलोमीटर लंबा रूसी सैन्य काफिला कीव के बाहर कब्जा जमाए हुए हैं। वहीं वहीं दक्षिण-पूर्व से भी एक अन्य सैन्य काफिले की बढ़ने की खबर सामने आई है। यह सब तब हो रहा है, जब पुतिन की ओर से कीव छोड़ने या फिर मरने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी गई है। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने खारकीव में अपने छात्रों को तुरंत शहर से निकलने के लिए कहा है। इसी बीच विश्व बैंक ने रूस और बेलारूस में अपनी सभी परियोजनाओं पर रोक लगा दी है।

पुतिन का युद्धकोष खत्म हो गया : ब्लिंकन

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि कुल मिलाकर 22 रूसी रक्षा-संबंधित संस्थाओं को नामित किया जाएगा... हम बेलारूस पर निर्यात नियंत्रण भी रख रहे हैं... राष्ट्रपति पुतिन के युद्ध कोष खाली हो गया है।

यदि रूस पीछे हटता है और कूटनीति अपनाता है, तो हम भी वही करने के लिए तैयार हैं। हम युद्धविराम और रूसी सेना की वापसी के फैसले पर पहुंचने तक के लिए यूक्रेनी सरकार के किसी भी राजनयिक प्रयास का समर्थन करेंगे।




Next Story