विश्व

विश्व बैंक अध्यक्ष अजय बंगा का नाम अमेरिका के महान प्रवासियों की सूची में शामिल

HARRY
30 Jun 2023 5:37 PM GMT
विश्व बैंक अध्यक्ष अजय बंगा का नाम अमेरिका के महान प्रवासियों की सूची में  शामिल
x
न्यूयॉर्क | अमेरिका में न्यूयॉर्क के कार्नेगी कॉर्पोरेशन की बुधवार को जारी इस साल की महान प्रवासियों की सूची में विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा, ऑस्कर पुरस्कार विजेता की हूई क्यान, गायक-गीतकार अलानिस मोरिसेत्ते और अभिनेता पेड्रो पास्कल आदि नाम हैं। फाउंडेशन प्रवासियों के देश के प्रति योगदान और लोकतंत्र को मजबूत करने में उनके सहयोग को चिह्नित करने के लिए 2006 से प्रख्यात प्रवासी अमेरिकियों की वार्षिक सूची तैयार करता रहा है।
कार्नेगी कॉर्पोरेशन ऑफ न्यूयॉर्क की अध्यक्ष और आयरलैंड मूल की डेम लुइस रिचर्डसन ने कहा, ‘‘ये असाधारण लोग हैं। मुझे लगता है कि अमेरिका में बड़ा योगदान देने वाले इन लोगों की अद्भुत सकारात्मक कहानियां हर साल पेश करना महत्वपूर्ण है।'' हालांकि, उन्होंने माना कि आव्रजन का मुद्दा अधिक राजनीतिक बन गया है। इस साल की सूची में सम्मानित 35 लोगों में छह महाद्वीपों के 33 देशों से ताल्लुक रखने वाले लोग हैं जो उद्यम से लेकर शिक्षा और कला तक के क्षेत्र में अग्रणी हैं।
इनमें विश्व बैंक के भारतीय मूल के अध्यक्ष अजय बंगा, ईराकी मूल के फोटोग्राफर वसाम अल-बदरी, पोलैंड के नोबेल पुरस्कार विजेता रोआल्ड हॉफमैन, यूनिसेफ की सद्भावना राजदूत और बेनिन मूल की गायिका एंगेलिक किदजो, विश्व व्यापार संगठन की महानिदेशक और नाइजीरियाई मूल की गोजी ओकोंजो इवियाला और हंगरी से ताल्लुक रखने वाली शतरंज ग्रेंडमास्टर सुसान पोलगर आदि के नाम हैं।
Next Story