विश्व

पाकिस्तानी पंजाब में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, छह महीने में 2439 दुष्कर्म

Renuka Sahu
9 Feb 2022 12:50 AM GMT
पाकिस्तानी पंजाब में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, छह महीने में 2439 दुष्कर्म
x

फाइल फोटो 

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि छह महीने के दौरान 'परिवार के सम्मान' के नाम पर कुल 2,439 महिलाओं के साथ दुष्कर्म हुए और 90 महिलाओं की हत्या कर दी गई। पं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पाकिस्तान (Pakistan) के पंजाब प्रांत में महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि छह महीने के दौरान 'परिवार के सम्मान' के नाम पर कुल 2,439 महिलाओं के साथ दुष्कर्म हुए और 90 महिलाओं की हत्या कर दी गई। पंजाब सूचना आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़े के मुताबिक, 11 करोड़ की आबादी वाले शहर पंजाब की राजधानी लाहौर में इस अवधि में 400 महिलाओं के साथ दुष्कर्म हुए और 2300 से ज्यादा का अपहरण हुआ।

पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में हर रोज दुष्कर्म के करीब 11 मामले दर्ज होते हैं। पिछले छह वर्ष (2015 से 21) में पुलिस में 22,000 ऐसी घटनाएं दर्ज कराई गई। पीड़िता पर आरोप लगाकर समाज दोषियों को अनावश्यक लाभ देता है। ऐसे मामलों की संख्या में तेजी हुई है जबकि दोषी करार दिए जाने की दर एक फीसद से भी कम है। रिपोर्ट में कहा गया है, '22,000 मामलों में केवल 77 ही आरोपित को दोषी ठहराया गया। दोषी ठहराने की दर 0.3 फीसद के आसपास है।'
Next Story