विश्व

WHO- छह अफ्रीकी देशों में शुरू होगा मैसेंजर आरएनए वैक्सीन का प्रोडक्शन

Sarita
18 Feb 2022 6:19 AM IST
WHO- छह अफ्रीकी देशों में शुरू होगा मैसेंजर आरएनए वैक्सीन का प्रोडक्शन
x

फाइल फोटो 

विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर जनरल डा. टेड्रोस अधनम घेब्रेसस ने गुरुवार को एलान किया कि मिस्र, केन्या नाइजीरिया, सेनेगल, दक्षिण अफ्रीका और ट्युनिशिया में mRNA वैक्सीन का उत्पादन शुरू होगा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) के डायरेक्टर जनरल डा. टेड्रोस अधनम घेब्रेसस (Dr Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने गुरुवार को एलान किया कि मिस्र (Egypt), केन्या (Kenya), नाइजीरिया (Nigeria), सेनेगल (Senegal), दक्षिण अफ्रीका (South Africa) और ट्युनिशिया में mRNA वैक्सीन का उत्पादन शुरू होगा। यह एलान यूरोपीयन काउंसिल, फ्रांस, दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी में आयोजित एक सेरेमनी में किया गया। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा और यूरोपीयन काउंसिल के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल भी मौजूद थे।

यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष ने ऐसे माहौल के निर्माण की जरूरत पर जोर दिया जहां एक ही काम के लिए हर वैज्ञानिक, हेल्थ वर्कर और सरकार एक साथ मिलकर काम करे। WHO प्रमुख ने कहा, 'कोरोना महामारी के दौरान यह पता चला कि वैश्विक सप्लाई के लिए कुछ कंपनियों पर आश्रित होना सीमित हो रहा है और यह खतरनाक है। यह एक पहल है जिससे हमें अपने वैक्सीन बनाने की राह खुलेगी।
Next Story