विश्व

जब एक विमान कैप्टन के कारण 2 देशों में मची खलबली

jantaserishta.com
30 May 2022 3:25 PM IST
जब एक विमान कैप्टन के कारण 2 देशों में मची खलबली
x

नई दिल्ली: पैसेंजर्स से भरी एक प्लेन को उड़ा रहे कैप्टन को नींद आ गई. विमान से 10 मिनट तक संपर्क नहीं हो पाया. जिसके बाद अधिकारियों को टेररिस्ट हाईजैक की आशंका हुई और फाइटर जेट को भी तैयार कर लिया गया.

मामला इटली का है. पायलट इटली के स्टेट एयरलाइंस के लिए काम करते थे. इटली के अखबार Repubblica के मुताबिक, ITA Airways AZ609 पैसेंजर फ्लाइट के दोनों पायलट 30 अप्रैल को न्यूयॉर्क से रोम जाते वक्त Airbus 330 को कंट्रोल करते हुए सो गए.
टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, प्लेन का को-पायलट तय प्रक्रिया के मुताबिक 'कंट्रोल्ड रेस्ट' ले रहा था, लेकिन तब कैप्टन को जागते रहना और पहुंच में रहना चाहिए था. लेकिन तब प्लेन ऑटोपायलट में था और 10 मिनट तक कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था.
प्लेन ने फ्रांस में एन्ट्री के बाद अपना पोजीशन दिया था. इसके बाद उन्होंने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स को अपना लोकेशन देना बंद कर दिया. बहुत बार कोशिश के बाद भी सफल न होने पर फ्रांस के अधिकारियों ने रोम के अधिकारियों से संपर्क किया और आतंकी घटना की चेतावनी दे दी.
फ्रांस के अधिकारियों ने दो फाइटर जेट को भी तैयार रहने को कहा था ताकि उसे वह पैसेंजर प्लेन के नजदीक भेजकर पायलट की स्थिति का जायजा ले सके. इस दौरान रोम के अधिकारियों ने भी प्लेन से संपर्क साधने की कोशिश की.
10 मिनट तक लगातार कोशिश के बाद पायलट ने आखिर में जवाब दिया. तब समय से 20 मिनट पहले ही वह रोम में लैंड करने वाले थे.
वहीं ITA Airways के इंटरनल जांच में कैप्टन को दोषी बताकर उन्हें निकाल दिया गया. हालांकि, कैप्टन ने सोने की बात से इनकार किया है. लेकिन उन्होंने रेडियो का जवाब ना देने का कोई खास कारण भी नहीं बताया.
टेलीग्राफ से बातचीत में एयरलाइन के प्रवक्ता डाविड डेमिको ने कहा- प्लेन ऑटोपायलट पर था, नॉर्मल स्पीड पर फ्लाई कर रहा था. पैसेंजर की सेफ्टी से कभी समझौता नहीं किया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story