विश्व

POK लेकर रहेंगे, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कह दिया

Nil dhankar
6 March 2025 7:42 AM IST
POK लेकर रहेंगे, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कह दिया
x

लंदन। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लंदन में कहा है कि पाकिस्तान ने भारत से जो हिस्सा (POK) चुराया है, अब उसकी वापसी का इंतजार है. उस हिस्से के भारत में शामिल होते ही जम्मू-कश्मीर में पूरी तरह से शांति स्थापित हो जाएगी.

उन्होंने घाटी में शांति का फॉर्मूला बताते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में शांति बहाल करने की पूरी प्रक्रिया तीन चरणों में अपनाई गई. यह सभी बातें उन्होंने लंदन के थिंक टैंक चैथम हाउस में 'भारत का उदय और विश्व में भूमिका' विषय पर बात करते हुए कहीं.


Next Story