विश्व

पूर्व पीएम को गिरफ्तार करने वारंट जारी, एंटी करप्शन कमीशन ने कोर्ट से की थी मांग

Nilmani Pal
16 April 2025 7:10 AM IST
पूर्व पीएम को गिरफ्तार करने वारंट जारी, एंटी करप्शन कमीशन ने कोर्ट से की थी मांग
x
पढ़े पूरी खबर

बांग्लादेश। बांग्लादेश की एक अदालत ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना, उनके बेटे सजीब वाजेद जॉय और 16 अन्य लोगों के खिलाफ सरकारी भूखंडों के आवंटन में भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। अदालत ने यह आदेश एंटी करप्शन कमीशन (ACC) द्वारा दायर छह मामलों में से दो में आरोप स्वीकार करने के बाद दिया। अदालत ने ढाका समेत कई जिलों के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे 29 अप्रैल तक वारंट की तामील की रिपोर्ट अदालत में पेश करें।

एसीसी दस्तावेजों के अनुसार, शेख हसीना पर आरोप है कि उन्होंने शीर्ष अधिकारियों के साथ मिलकर ढाका के सेक्टर-27 स्थित पूर्वाचल न्यू टाउन परियोजना में 10 कट्ठा आकार के छह भूखंडों का अवैध आवंटन अपने और अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर करवाया।

आरोपितों में उनके बेटे सजीब वाजेद जॉय, बेटी सायमा वाजेद पुतुल, बहन शेख रिहाना, रिहाना के बच्चे रदवान मुजीब सिद्दीकी बॉबी, अजमीना सिद्दीकी और ब्रिटिश सांसद ट्यूलिप सिद्दीकी के नाम शामिल हैं। सभी को इन मामलों में फरार घोषित किया गया है।

इन आरोपों से अलग, एसीसी ने ब्रिटेन की सांसद ट्यूलिप सिद्दीकी के खिलाफ एक और केस दर्ज किया है, जिसमें कहा गया है कि उन्होंने ढाका के गुलशन इलाके में एक रियल एस्टेट कंपनी से अवैध रूप से लग्ज़री फ्लैट प्राप्त किया।


Next Story
null