विश्व

एक तिहाई पुरुषों के लिए महिला हिंसा आम बात

Rounak Dey
11 Jun 2023 11:21 PM IST
एक तिहाई पुरुषों के लिए महिला हिंसा आम बात
x
52 फीसदी ने कहा- वे चूल्हा-चौका ही करें

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | विकसित देशों की सूची में शुमार जर्मनी से एक शर्मिंदगी भरी खबर सामने आई है। जर्मनी में किए गए एक सर्वे के बाद सामने आया कि देश के एक तिहाई से अधिक पुरुषों को लगता है कि अगर उनका हाथ महिलाओं पर उठ जाता है तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। महिलाओं के खिलाफ हिंसा को पुरुषों ने स्वीकार्य किया है। सर्वे करने वाली कंपनी ने इसे शर्मनाक करार दिया है।

जर्मनी के एक अखबार में प्रकाशित हुए सर्वे के मुताबिक, 18-25 साल के आयु वर्ग के 33 प्रतिशत पुरुषों का कहना है कि अगर किसी महिला के साथ उनकी बहस होती है और उनका गलती से हाथ उठ जाए तो इसमें कोई दिक्कत नहीं है। यह स्वीकार्य है। सर्वे के अनुसार, 34 प्रतिशत पुरुषों ने कहा कि अतीत में कभी न कभी उन्होंने महिलाओं पर हाथ उठाया है। उनके साथ हिंसा की है।

लैंगिक समानता के प्रति आवाज उठाने वाले संस्थान फेडरल फोरम मेन के सदस्य कार्स्टन कास्नर ने कहा कि आंकड़े बेहद शर्मनाक हैं। सर्वे में शामिल 33 प्रतिशत पुरुष महिलाओं के खिलाफ शारीरिक हिंसा को सामान्य समझते हैं। यह एक बड़ी समस्या है और इसे बदलना चाहिए। सर्वे में देश भर के एक हजार पुरुषों और एक हजार महिलाओं को शामिल किया गया था। सर्वे के अनुसार, 52 प्रतिशत पुरुषों का मानना है कि उनकी साथी महिलाओं को ज्यादातर घर ही चलाना चाहिए और उन्हें खुद घर का मुख्य रहना चाहिए, जो घर में कमियों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाए।

Next Story