
x
पढ़े पूरी खबर
अमेरिका। रोड आइलैंड के आइस हॉकी रिंग में सोमवार दोपहर गोलीबारी हुई। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई। CNN के मुताबिक मृतकों में गोली चलाने वाली लड़की भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस दौरान वहां गेम चल रहा था।
पॉवकेट पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह शूटिंग एक टारगेटेड हमला था जो पारिवारिक झगड़े की वजह से हुआ था। एरिना के आसपास की सड़कें बंद कर दी गईं हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।पॉवकेट प्रोविडेंस के ठीक उत्तर में और मैसाचुसेट्स राज्य की सीमा के ठीक नीचे बसा है। ये 80,000 से कुछ कम की आबादी वाला शहर है।
अमेरिका के Rhode Island में बच्चों के आइस हॉकी मैच के दौरान आतंकी ने की अंधाधुंध गोलीबारी। एक खिलाड़ी की मौत,कई घायल । pic.twitter.com/pQDJSFXY0b
— Narendra Nath Mishra (@iamnarendranath) February 16, 2026
Next Story





