विश्व

मंकीपॉक्स से बचाव के लिए आया वैक्सीन, FDA ने दी मंजूरी

Nilmani Pal
10 Aug 2022 12:48 AM GMT
मंकीपॉक्स से बचाव के लिए आया वैक्सीन, FDA ने दी मंजूरी
x

अमेरिका। अमेरिकी दवा नियामक ने मंकीपॉक्स से बचाव के लिए बवेरियन नॉर्डिक के BAVA.CO Jynneos वैक्सीन को मंजूरी दी है. जानकारी के मुताबिक ये वैक्सीन को 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों को दी जा सकेगी. अमेरिका के फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने इसकी मंजूरी दे दी दी है.

बता दें कि कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus pandemic) के बीच मंकीपॉक्स (Monkeypox) का प्रकोप भी तेजी से बढ़ रहा है। यह खतरनाक बीमारी अब तक 80 से अधिक देशों में फैल गई है। दुनियाभर में मंकीपॉक्स के फिलहाल 17,000 से अधिक मामले बताए जा रहे हैं। हाल ही में बीमारी के खतरे को बढ़ते वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने इस ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया था।

मंकीपॉक्स का फिलहाल कोई स्थायी इलाज नहीं है। डॉक्टर और वैज्ञानिक अभी भी इस बारे में जवाब खोज रहे हैं कि मंकीपॉक्स वायरस कैसे फैलता है और क्या यह एक यौन संचारित रोग है। इस बीच शोधकर्ताओं के एक समूह ने मंकीपॉक्स के दो अन्य लक्षण पाए हैं जिन्हें पहले बीमारी की विशिष्ट विशेषताओं के रूप में नहीं जाना जाता था।

Next Story