
x
USA: ईरान में बड़े स्तर पर जारी सरकार विरोधी प्रदर्शन में अब तक 500 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ईरान को कार्रवाई की चेतावनी दे रहे हैं। इस बीच अमेरिका के लॉस एंजेलिस से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक रैली के दौरान एक ट्रक ने कई लोगों को कुचल दिया। घटना उस वक्त हुई जब ईरान के निर्वासित काउन प्रिंस मोहम्मद रेजा पहलवी के समर्थक ईरान में जारी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में सड़कों पर उतरे थे।सामने आई जानकारी के मुताबिक, लोग लॉस एंजेलिस के वेस्टवुड इलाके में विलशायर फेडरल बिल्डिंग के बाहर जमा हुए थे। तभी ईरान की राजशाही के विरोधी संगठन MEK का स्टिकर लगे एक ट्रक ने प्रोटेस्ट कर रहे लोगों को कुचल दिया और तेजी से निकल गया। इस हमले में कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए।
ट्रक पर ईरान के इतिहास से जुड़ा राजनीतिक संदेश लिखा था जिसमें 1953 के तख्तापलट की भी चर्चा थी। घटना में शामिल ट्रक के किनारे पर लिखा था- "No Regime"। ट्रक पर लिखा था कि अमेरिका 1953 को मत दोहराओ। पुलिस ने लोगों को कुचलने वाले ट्रक चालक को मौके से हिरासत में ले लिया है।इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने ट्रक चालक पर हमला करने की कोशिश भी की, जिसे पुलिस ने रोक दिया।
आपको बता दें कि ईरान में बेरोजगारी और भुखमरी के खिलाफ जारी प्रोटेस्ट की गूंज अब दूसरे देशों में भी सुनाई देने लगी है। रविवार को हजारों लोगों ने ईरान में प्रदर्शनकारियों के समर्थन में सेंट्रल पेरिस में मार्च किया। इस दौरान कई लोगों ने ईरानी राजशाही के झंडे लहराए। भीड़ में शामिल कुछ लोगों के हाथों में इज़रायल और अमेरिका के झंडे भी दिखे। ये लोग ईरान में निर्वासित क्राउन प्रिंस रेज़ा पहलवी की सत्ता में वापसी के पक्ष में हैं।
TagsUSAरैलीट्रकरौंदाUSArallytrucktrampled जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





