
x
USA: अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद के दौरान हुई गोलीबारी में एक भारतीय नागरिक की पत्नी समेत चार लोगों की मौत हो गई।यह मामला लॉरेंसविले शहर का है, जहां शुक्रवार तड़के एक घर में अचानक गोलीबारी शुरू हो गई। जिस समय यह वारदात हुई, उस वक्त घर के अंदर तीन छोटे बच्चे भी मौजूद थे।
अटलांटा में भारत के कॉन्सुलेट जनरल ने घटना पर गहरा दुख जताया है। मिशन की ओर से कहा गया है कि गोली चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दी जा रही है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्थानीय प्रशासन से लगातार संपर्क में हैं।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें शुक्रवार सुबह करीब 2:30 बजे इमरजेंसी कॉल मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां घर के अंदर चार लोगों के शव पड़े मिले। सभी को गोली लगी हुई थी और घर का माहौल बेहद भयावह था।
पुलिस के मुताबिक, जब गोलीबारी शुरू हुई, उस समय घर में मौजूद तीनों बच्चे डर के मारे एक अलमारी में छिप गए। जांच अधिकारियों ने बताया कि बच्चों में से एक बच्चे ने हिम्मत दिखाते हुए 911 पर कॉल किया। उसी कॉल के बाद पुलिस कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गई। तीनों बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कोई शारीरिक नुकसान नहीं हुआ है।फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि विवाद किस बात पर हुआ, गोलीबारी की असली वजह क्या थी और आरोपी ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। इस घटना ने न सिर्फ स्थानीय समुदाय को, बल्कि अमेरिका में बसे भारतीय समुदाय को भी झकझोर कर रख दिया है।
TagsUSAपारिवारिक विवादपत्नी3 रिश्तेदारोंमौतfamily disputewife3 relativesdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





