
x
USA: अमेरिका इस समय कुदरत के भीषण कहर का सामना कर रहा है। एक विनाशकारी बर्फीले तूफान ने देश के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया है जिससे करीब 14 करोड़ लोगों की जिंदगी थम सी गई है। सड़कों पर जमी कई फीट बर्फ और शून्य से नीचे गिरे तापमान ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। वहीं तूफान का सबसे बुरा असर हवाई और सड़क यातायात पर पड़ा है। शनिवार और रविवार को मिलाकर अब तक लगभग 9,000 उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं
अमेरिका के मध्य और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में सर्दी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। नॉर्थ डकोटा और बिस्मार्क जैसे शहरों में तापमान -41°C तक लुढ़क गया है। न्यूयॉर्क के कुछ इलाकों में यह -34°C दर्ज किया गया। टेक्सास से लेकर न्यू इंग्लैंड तक करीब 2000 मील के इलाके में भारी बर्फबारी और ओलावृष्टि हो रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले समय में 1 फुट (30 सेमी) तक और बर्फ गिर सकती है।
तूफान का सबसे बुरा असर हवाई और सड़क यातायात पर पड़ा है। शनिवार और रविवार को मिलाकर अब तक लगभग 9,000 उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं। सड़कों पर बर्फ की मोटी परत जमा होने के कारण गाड़ियां जहां-तहां फंसी हुई हैं। परिवहन विभाग लगातार बर्फ हटाने में जुटा है लेकिन लगातार हो रही बर्फबारी काम को मुश्किल बना रही है। बर्फ के वजन से बिजली के खंभे और तार टूट गए हैं जिससे कई शहर अंधेरे में डूबे हैं।भारत से अमेरिका जाने वाले यात्रियों के लिए भी बुरी खबर है। एअर इंडिया ने 25 और 26 जनवरी को दिल्ली और मुंबई से न्यूयॉर्क और नेवार्क जाने वाली अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं।
TagsUSAतूफान9000 उड़ानेंरद्दUSAstorm000 flightscancelled जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





