विश्व

भारत पर कम टैरिफ लगाएगा अमेरिका, मिंट की रिपोर्ट

Nil dhankar
22 Oct 2025 12:38 PM IST
भारत पर कम टैरिफ लगाएगा अमेरिका, मिंट की रिपोर्ट
x

दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ विवाद जल्‍द ही खत्‍म होने वाला है. इतना ही नहीं दोनों देशों के बीच डील भी जल्द पूरी होगी. ऐसा मिंट की रिपोर्ट में दावा किया गया है. दावा है कि भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका एक लंबे समय से व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब पहुंच गए हैं. इससे भारत पर अमेरिका द्वारा लगाए गए 50% टैरिफ को बहुत ही कम कर दिया जाएगा.

यह टैरिफ 50 फीसदी से घटकर 15 से 16 फीसदी तक आ सकता है. साथ ही एग्रीकल्‍चर और एनर्जी दोनों पर फोकस रखते हुए ट्रेड डील हो सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक, व्‍यापार चर्चा में एक प्रमुख चीज भारत द्वारा रूस से कच्चे तेल का आयात भी शामिल होगा. भारत रूसी तेल खरीद में कमी कर सकता है.

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि दोनों देशों के बीच व्‍यापार को लेकर डील अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और इस महीने के आखिरी तक होने वाले आसियान शिखर सम्मेलन से पहले समझौते को अंतिम रूप दिया जा सकता है. इसके बाद औपचारिक ऐलान किया जा सकता है. हालांकि अभी तक इस मामले में भारत और अमेरिका दोनों की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है.लेकिन ट्रंप ने अभी हाल ही में दावा किया था कि भारत रूसी तेल में कमी करने की बात से सहमत हो चुका है. जिसे लेकर नई दिल्‍ली ने कहा था कि रूसी तेल को लेकर कोई बात नहीं हुई है.

Next Story
null